पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा : दाती महाराज

बालिका शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा : दाती महाराज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| दातीमदन राजस्थानी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं, शिक्षा से ही समाज में उनकी स्थिति सबके बराबर होगी। दाती महाराज गुरुवार को हेमावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम आमजन को संबोधित कर रहे थे। दाती ने कहा कि एक बेटी की अच्छी शिक्षा से 2 परिवार लाभान्वित होते है। दाती महाराज ने कहा कि बेटी बचाने की इस मुहीम में सबको मिलकर भागीदारी निभानी पड़ेगी। दाती महाराज ने कहा कि बेटियां वर्तमान समय में हर क्षेत्र में बेटों के समान कीर्तिमान रच रही है राजस्थान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव यशपालसिंह कुंपावत ने कहा कि दाती महाराज ने पूरे देश में बेटी बचाने को लेकर जो मुहीम चलाई है, उससे भ्रूण हत्या में कमी आई है। इस मौके पर पाली सेंट्रल काॅ ऑपरेटिव बैंक पाली के पूर्व निदेशक अर्जुनसिंह कुंपावत हेमावास, हेमावास ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक त्रिभुवनसिंह कुंपावत आदि मौजूद थे।





एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवींद्रसिंह कुंपावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीपसिंह, ऋषिपाल सिंह कुंपावत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...