पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में लैब बनाने का कार्य शुरू, 2 करोड़ होंगे खर्च
राजस्थानप्रदूषण नियंत्रण मंडल ने शहर में रंगीन पानी, हवा तथा शोरगुल के लिए लैब बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस पर 2 करोड़ रुपए खर्च हाेंगे। अधिकारियों के अनुसार एक साल में यह लैब बनकर तैयार भी हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर में 600 से अधिक रंगाई-छपाई की फैक्ट्रियां होने के बाद भी राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल में लैब नहीं थे। ऐसे में पानी के सैंपल की जांच के लिए अधिकारियों को जयपुर या जोधपुर जाना पड़ता था। वहीं हवा और शोरगुल से होने वाले प्रदूषण की जांच करने के भी संसाधन नहीं होने की वजह से दिल्ली से आने वाली टीम को यह जांच करनी पड़ती थी, लेकिन दो साल से अटके इस प्रस्ताव की मंजूरी के बाद पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में पानी, हवा और शोरगुल की जांच के लिए बनाने वाली लैब का कार्य शुरू हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार निर्माणाधीन कंपनी आरएसआरडीसी प्रदूषण नियंत्रण मंडल के दोनों तरफ और एक ऊपर की ओर तीन लेब बनाएगी। यह लैब एक साल में बनकर तैयार हो जाएगी।
पहले सवा करोड़़़ इसके बाद दो करोड़ हुई राशि
डेढ़साल पूर्व लेब के वर्क आर्डर भी जारी किए गए थे उस समय करीब सवा करोड़ की लागत से लेब का निर्माण करवाना था। लेकिन इस बार केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के नाॅमस को पूरा करने और वहां से अनुमति लेने के लिए इसकी राशि सवा करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ कर दी गई है। अधिकारियों का यह भी दावा कर रहे हैं कि दीपावली के बाद इसका निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।
पानी सहित वायु और ध्वनि प्रदूषण जांच की होगी सुविधा
अधिकारियोंके अनुसार लेब नहीं होने की वजह से पानी की जांच के लिए जयपुर लेब में भिजवाना पड़ता है। वहीं वायु और ध्वनि प्रदूषण की क्षमता जांचने के लिए भी सुविधा नहीं होने की वजह से अब तक यह नहीं पता चलता था कि शहर में कितना वायु और ध्वनि प्रदूषण है। लेब बनाने के बाद पानी की जांच सहित अन्य जांचों की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए अलग से उपकरण भी बोर्ड के अधिकारियों को मुहैया कराए जाएंगे।
तीन जेएसओ भी कार्यरत
वैसेपाली स्थित बोर्ड आफिस में लेब तो नहीं है लेकिन यहां चार जूनियर साइंटिस्ट ऑॅफिसर में से तीन कार्यरत है। लेब नहीं होने की वजह से इन इन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। लेकिन लेब बनाने के बाद इन्हें लेब में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण से संबंधित हर जांच इस लेब में की जाएगी।
पाली. पॉल्यूशन नियंत्रण बोर्ड के पास लैब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। फोटो| भास्कर