पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली| श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वावधान मे गोवत्स

पाली| श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वावधान मे गोवत्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वावधान मे गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के मुखारबिंद से आठ दिवसीय कथा का प्रवचन 13 फरवरी से 20 फरवरी तक अग्रसेन वाटिका में किया जाएगा। समिति के कमल गोयल ने बताया कि कथा को लेकर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया हैं। उन्होंनें बताया कि 13 फरवरी को महाराज के आगमन पर भव्य से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई अग्रसेन वाटिका जाकर संपन्न होगी। इसके तहत प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी 14 फरवरी को अग्रसेन वाटिका से, 15 को फतेहपुरिया पोल से, 16 शिव मन्दिर हाउसिंग बोर्ड से, 17 को रामदेव रोड से, 18 पाली सेवा मण्डल से, 19 शीतला माता मन्दिर आदर्श नगर 20 फरवरी को शिव मन्दिर शिवाजी नगर से निकाली जाएगी।

अग्रसेन वाटिका में भागवत कथा कल से

खबरें और भी हैं...