पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असामाजिक तत्वों ने शादी समारोह में डाला खलल पुलिसने लाठियां फटकारी, सिंधी समाज का प्रदर्शन

असामाजिक तत्वों ने शादी समारोह में डाला खलल पुलिसने लाठियां फटकारी, सिंधी समाज का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सिंधी कालोनी क्षेत्र में गुरुवार रात को शादी समारोह में कुछ असामाजिक तत्वों ने पहुंचकर उत्पात मचाने का प्रयास किया। बाइकों पर सवार होकर पहुंचे इन लोगों ने एक युवक के विराेध करने पर उसके साथ मारपीट भी कर दी। इसके बाद लाेगों ने आरोपियों का पीछा कर उनको पकड़ने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली से पहुंचे पुलिस दल ने आरोपियों को पकड़ने के बजाय लोगाें पर ही लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इससे माहौल गर्मा गया। विरोध जताने पर पुलिस दल दो आरोपी युवकों को पकड़ लिया। पुलिस कार्रवाई को लेकर आक्रोशित सिंधी समाज के लोगों ने रात में काेतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा एसआई नारायणलाल के खिलाफ नारेबाजी की। काफी समझाइश के बाद लोगों को रवाना किया गया। रात एक बजे तक दोनों पक्षों में राजीनामा कराने का प्रयास चल रहा था।

जानकारी के अनुसार सिंधी कालोनी धर्मशाला में गुरुवार रात को शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान रामदेव रोड मार्ग पर रहने वाले कुछ युवकों ने तेज गति से बाइक चलाते हुए वहां पहुंचकर उत्पात मचाने का प्रयास किया। वहां मौजूद मनोज छनवानी ने इन युवकों की हरकतों का विरोध किया तो उसके साथ आरोपियों ने मारपीट कर वहां से फरार हो गए। इससे शादी समारोह में एकबारगी खलल पड़ गया। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा किया। रामदेव रोड मुक्तिधाम के पास दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि कोतवाली से पहुंचे एसआई नारायणलाल ने वहां भीड़ को देखते ही आनन-फानन में लाठियां बरसाते हुए लोगों को भगाने का प्रयास किया। इससे सिंधी समाज के लोग भड़क गए। इन लोगों ने हकीकत जानने से पहले ही लाठियों से मारपीट करने का विराेध करना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर सिंधी समाज के बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिंधी समाज ने शुक्रवार को एसपी काे ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

कोतवालीपर, एसआई के खिलाफ नारेबाजी

आरेापियोंपर कार्रवाई करने के बजाय सिंधी समाज के लोगों के साथ लाठी से मारपीट करने के खिलाफ सिंधी समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। पूर्व पार्षद ललित प्रीतमानी, जय थावानी, घनश्याम आडवाणी, भीमराज, विनोद आडवाणी, हेमंत मेहलानी समेत अन्य लोगों की अगुवाई में पहुंचकर अपना विरोध जताया। इन लोगों ने एसआई नारायणलाल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सीआई देरावरसिंह सोढ़ा ने काफी समझाइश के बाद इन लोगाें को शांत कर रवाना किया। वहीं आरोपियों सिंधी समाज के बीच राजीनामा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सिंधीसमाज एसपी को ज्ञापन देगा

सिंधीसमाज के लोगों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ एसपी से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। समाज के प्रमुख लोगों ने बताया कि एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आरोपी एसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

पाली. कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते सिंधी समाज के युवक।

खबरें और भी हैं...