पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिफाइनरी बचाओ अभियान समिति का धरना कल

रिफाइनरी बचाओ अभियान समिति का धरना कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानरिफाइानरी बचाओ अभियान समिति के पाली जिला संयोजक केवलचंद गुलेच्छा के नेतृत्व में पश्चिमी राजस्थान के पचपदरा में भाजपा राज में अटकी रिफाइानरी लगाने के लिए शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष भंवर राव ने बताया कि इस धरने प्रदर्शन में रिफाइानरी परियोजना सहित जिले पाली शहर की जन समस्याएं खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन, विद्युत, पानी-बिजली, खनन प्रदूषण के साथ क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन दिया जाएगा। धरने में समाज सेवी संस्था के पदाधिकारी, व्यापारी, बुद्धिजीवी नागरिकों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, कांग्रेस के प्रत्याशी, नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता एवं पार्षद दल, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाॅक अध्यक्ष, प्रधान एवं पूर्व प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, एवं पूर्व सदस्य, कांग्रेस विचारधारा के सक्रिय कार्यकर्ता, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित उपरोक्त समस्याओं से पीड़ित आम जन भी भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...