रेमण्ड शोरूम के 4 वर्ष पूर्ण, ग्राहकों को मिलेगी 50 फीसदी छूट
शहरके रेमण्ड शोरूम के चार वर्ष पूर्ण होने पर आगामी तीन दिनों के लिए ग्राहकों के लिए 50 फीसदी डिस्काउंट स्कीम शुरू की है। शोरूम संचालक राहुल अरोड़ा ने बताया कि पाली शोरूम को चार साल पूर्ण हो चुके है। अब तक शोरूम के संचालन में शहरवासियों का स्नेह सहयोग पूरा रहा। ग्राहकों के इसी स्नेह को देखते हुए शोरूम से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 50 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा भी ग्राहकों को शोरूम में कई आकर्षक स्कीम्स भी दी जाएगी।