पाली| साईंबाबा सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार शाम हाउसिंग
पाली| साईंबाबा सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार शाम हाउसिंग बोर्ड स्थित सांई बाबा मंदिर में आरती के बाद सांई को मीठे चावल नमकीन चने का भोग लगाया गया। सांई बाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष ललित भाटी ने बताया कि संस्थान की ओर से सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रसादी भोग लगाया जाता है। इस बार प्रसाद का आयोजन पोकर जोधाराम टांक के सहयोग से बाबा को मीठे चावल नमकीन चने का भोग लगाया गया। कार्यक्रम की तैयारियों में जितेंद्र सिंह, घनश्याम गोयल, विकास सोलंकी, प्रमोद कुमावत, विमल कुमावत नैनू साहू समेत कई श्रद्धालु जुटे रहे।
साईं को लगाया मीठे चावल का भोग