पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार समाज का सरस्वती पूजन महोत्सव आज

बिहार समाज का सरस्वती पूजन महोत्सव आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिन भर चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम, महिलाएं करेंगी महाशक्ति आरती

भास्करसंवाददाता | पाली

मांसरस्वती का पूजन महोत्सव शुक्रवार को बिहार संस्कृति मंच के बैनर तले लोर्डिया तालाब स्थित करणी माता मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूजन महोत्सव के दौरान दिनभर धार्मिक कार्यक्रम होंगे तथा शनिवार को लोर्डिया तालाब में ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। सरस्वती पूजन महोत्सव समिति के संयोजक प्रेमनाथ शर्मा तथा बिहार संस्कृति मंच अध्यक्ष एसएन झा ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थापित की गई प्रतिमा का शुक्रवार सुबह 8 बजे विधिवत पूजन होगा। दोपहर 11 बजे प्रसादी तथा शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बिहारी समाज की महिलाओं द्वारा महाशक्ति आरती का आयोजन भी धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर मां सरस्वती से खुशहाली की कामना करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, सचिव दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष नवीन चौधरी, सत्यजीत झा, वेदानंद ठाकुर, संजय झा, विपुल मिश्रा, पंकज शर्मा, आस्तिकसिंह जुटे हुए है।

खबरें और भी हैं...