पाली| शराबके लिए रुपए देने पर डिस्कॉमकर्मी के साथ मारपीट
पाली| शराबके लिए रुपए देने पर डिस्कॉमकर्मी के साथ मारपीट करने वाले पांच युवकों के खिलाफ गुरुवार को कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रमोद पुत्र सुरेश पुरोहित और रामलीला मैदान निवासी सोहन पुत्र कीकाराम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि कुलदीप चारण ने अपने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोका और शराब के लिए रुपए मांगे। उन्होंने बताया कि शराब के लिए रुपए नहीं देने पर सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस पर पुलिस ने प्रार्थियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज