पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली | शहरके नवलखा रोड स्थित खैरादी मोहल्ले में गुरुवार

पाली | शहरके नवलखा रोड स्थित खैरादी मोहल्ले में गुरुवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | शहरके नवलखा रोड स्थित खैरादी मोहल्ले में गुरुवार को जलापूर्ति के दौरान नलों से मटमैला पानी आया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से दो दिन में एक बार जलापूर्ति करने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।





पिछले काफी समय से मोहल्ले में आपूर्ति के समय पहले साफ बाद में मटमैला पानी आता है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अब्दुल कादिर ने बताया कि मटमैले पानी की आपूर्ति होने से कई बार घर के सदस्य बीमार भी होते है। उन्होंने मटमैले पानी की समस्या को लेकर पूर्व में शिकायत करने पर जलदाय विभाग के कार्मिकों ने निरीक्षण कर दो-तीन जगहों से लीकेज का निकाला गया था, जिससे कुछ समय तक पानी साफ आया। अब जलापूर्ति के समय कभी साफ पानी तो कभी मटमैला पानी आने की समस्या बनी हुई है।

नवलखा रोड क्षेत्र में नलों में आया मटमैला पानी

खबरें और भी हैं...