पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साह से लिया भाग

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साह से लिया भाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | चिकित्साविभाग की ओर से पाली ब्लाॅक के रूपावास गांव में पंचायत समिति के प्रधान श्रवण बंजारा की अध्यक्षता में शिशु स्वास्थ्य दिवस एवं राउमावि में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर माताओं से शिशु स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछकर पारितोषिक प्रदान किया गया। जिसमें सीमा, सुशीला, सुगणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में हिमांशु पुत्र दलवीर बंजारा ने प्रथम, भावना पुत्री सावलराम ने द्वितीय तथा बेबी पुत्री फूलचंद ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में पाली बीसीएमओ डाॅ. वीरेंद्र चौधरी बीपीएम पेमाराम ने टीकाकरण, स्तनपान, पौष्टिक खान-पान, कुशल मंगल कार्यक्रम, खून की कमी, दस्त रोग से बचाव के लिए ओआरएस घोल बनाने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आरबीएसके टीम ने बच्चों का वजन, लंबाई, स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही डीवार्मिंग की गोली एवं सिरप भी पिलाई। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य श्रीदेवी पटेल, सरपंच प्रवीणा मीणा, प्रधानाचार्य अनिल नामा, डाॅ. दिलीप राजपुरोहित, ब्लाॅक हैल्थ सुपरवाइजर नत्थुलाल बामणिया, नरेंद्र कुमार एवं नरेंद्र खंडेलवाल, महिला पर्यवेक्षक आशा सोलंकी मेघराज समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...