पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव को लेकर भ्रामक कार्रवाई को रोकने की मांग

चुनाव को लेकर भ्रामक कार्रवाई को रोकने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| राजपुरोहितविकास समिति के चुनाव को लेकर कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर समिति के कुछ लोगों ने गुरुवार को सहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राजपुरोहित विकास समिति का नियमानुसार सहकारी समिति में रजिस्ट्रेशन है। राजपुरोहित विकास समिति का स्वयं का विधान बना हुआ है। राजपुरोहित विकास समिति के प्रत्येक कार्य विधान में वर्णित नियमानुसार ही किए जाते हैं। एडवोकेट डॉ. चंद्रभानु राजपुरोहित ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा राजपुरोहित विकास समिति के चुनाव संबंधित भ्रम पैदा कर रहे है।



, जबकि समिति के विधान के अनुसार चुनाव संपन्न हो चुके हैं। नवीन प्रबंध कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण भी कर लिया है। निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा विधान के अनुसार कार्यभार भी नवीन प्रबंध कार्यकारिणी को सौंपा जा चुका है।

खबरें और भी हैं...