धोखाधड़ी के मामले में आरोपी व्यापारी गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ
कोतवालीपुलिस ने बुधवार रात को धोखाधड़ी के मामले में एक कपड़ा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 10 महीने पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। बुधवार शाम को पाली में आने पर पुलिस दल ने उसे दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। उसे एक दिन के रिमांड पर रखा गया है।
पुलिस के अनुसार घरवाला जाव में रहने वाले नवनीत लड्ढा ने गत 15 अप्रैल 2015 को कोर्ट में इस्तगासे के जरिए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने मुंबई में रहने वाले प्रवीण पुत्र रतनलाल मेहता को अपनी फैक्ट्री किराए पर दी थी। इस दौरान उसे कपड़े के थान भी अमानत के तौर इसलिए दिए थे कि उसने कहा था कि इन कपड़े के थानों की रंगाई तथा प्रोसेस करने के बाद वह वापस लौटा देगा, मगर आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए कपड़े के थान देने से इनकार कर दिया। यह मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। बुधवार शाम को उसके पाली में आने की सूचना पर कोतवाली पुलिस के एसआई नारायणलाल ने पुलिस दल के साथ उसे हाउसिंग बोर्ड के समीप गिरफ्तार कर लिया। शेष| पेज 13
आरोपीको गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन पर रिमांड पर रखा गया है। एसआई ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसके कब्जे से कपड़े के थानों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवादी ने कोर्ट में लगाए थे पुलिस पर आरोप
इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवादी नवनीत लड्ढा ने कोर्ट की शरण ली थी। उसने कोर्ट में परिवाद पेश कर पुलिस पर आरोपी को नहीं पकड़ने के लिए राजनीतिक दबाव होने का आरोप लगाया था। आरोपी ने पहले हाईकोर्ट में जमानत का आवेदन भी पेश किया था, मगर वहां से अस्वीकृत कर दिया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई तथा आरोपी को पाली में आते ही गिरफ्तार कर लिया।