तत्काल की तर्ज पर तीन दिन में मिलेगा पासपोर्ट
तत्कालपासपोर्ट की तर्ज पर अब सिर्फ तीन दिन में सामान्य पासपोर्ट आपके घर भेज दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने फैसला लिया है कि पासपोर्ट जारी करने के बाद ही पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे आवेदकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक शपथ पत्र और जरूरी दस्तावेज के बाद पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पासपोर्ट सेवा केंद्र से आधार को भी लिंक कर दिया गया है। पैनकार्ड और वोटर आईडी के लिंक होने की प्रोसेस भी मंत्रालय कर रहा है। पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब पासपोर्ट के आवेदन में मांगे गए जरूरी दस्तावेज होने पर आवेदक शपथ पत्र देकर ही पासपोर्ट बनवा सकेगा। बशर्ते आवेदन में सही सूचना दी गई हो और तय नियम के मुताबिक जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए गए हों।