पाली में जेडीए की तर्ज पर बनेंगे 600 फ्लैट
अपनेगठन के तीन साल बाद यूआईटी पहला अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत यूआईटी ईडब्ल्यूएस और एलआईजी स्कीम में फ्लैट बनाएगी। यह सभी फ्लैट जोधपुर विकास प्राधिकरण की तर्ज पर होंगे। इसके लिए जनवरी महीने में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अब इस प्रोजेक्ट के लिए 15 फरवरी को यूआईटी टेंडर जारी करने की तैयारी कर रही है। इस स्कीम के तहत पाली प्रथम और द्वितीय क्षेत्र में फ्लैट बनाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार यूआईटी की स्थापना के बाद यह पहला अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत लांच करने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार पाली प्रथम क्षेत्र में आने वाले नया गांव खेतावास रोड अौर पाली द्वितीय क्षेत्र में आने वाले जोधपुर रोड पर ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के फ्लैट तैयार कर जिलेवासियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। शेष| पेज 13
इसकेलिए सोमवार को टेंडर भी जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद यह प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार की स्वीकृति मिलते ही इसके लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा।
यूआईटीको कैसे मिलेगा बजट : इसकेलिए केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए यूआईटी आवेदन फार्म और फ्लैट की पहली राशि बजट शामिल करेगी।
जोधपुरकी तर्ज पर बनेंगे फ्लैट : यहफ्लैट पूरी तरह से जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए गए फ्लैट की तरह ही होंगे। ग्राउंड फ्लोर के साथ दो फ्लोर और होंगे। यानि, एक बिल्डिंग में तीन फ्लैट बनाए जाएंगे।
कैसेमिलेंगे यह फ्लैट और क्या होगी प्रक्रिया : इसकेलिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। यूआईटी के अधिकारियों का दावा है कि यह प्रक्रिया जुलाई महीने से शुरू कर दी जाएगी। फ्लैट बनने के बाद लॉटरी निकाल फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।
^हमनेजनवरी महीने में ही मुख्यमंत्री आवासीय योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। 15 फरवरी को टेंडर निकाले जाएंगे। इस योजना के तहत पाली प्रथम द्वितीय क्षेत्र में 600 फ्लैट बनेंगे। जुलाई महीने से इन फ्लैट के लिए आवेदन भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। -मोहनलाल शर्मा, एक्सईएन, यूआईटी, पाली
क्या है योजना
यूआईटीअपने विस्तार के लिए पहला अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री जन आवास योजना लांच करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत यूआईटी शहरवासियाें को फ्लैट बनाकर देगी।
600 फ्लैट, कीमत 3.5 से 6.5 लाख रुपए
पालीप्रथम और द्वितीय क्षेत्र में कुल 600 फ्लैट यूआईटी बनाएगी। ईडब्ल्यूएस में 400 फ्लैट जिनकी कीमत 3.25 लाख से 3.50 लाख होगी। इसी तरह एलआईजी के 200 फ्लैट होंगे। जिनकी कीमत 6 लाख से 6.50 लाख रुपए तक होगी।
ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के अलग-अलग फ्लैट
मुख्यमंत्रीजन आवास योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के अलग-अलग फ्लैट बनेंगे। अधिकारियों के अनुसार ईडब्ल्यूएस के तहत यूआईटी 325 स्कवायर फीट के 400 और एलआईजी स्कीम में करीब 200 फ्लैट बनाएगी। यह फ्लैट तीन फ्लोर के होंगे।
जुलाई माह में शुरू हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया
अधिकारियोंके अनुसार टेंडर जारी होते ही प्रोजेक्ट स्वीकृत के लिए राज्य सरकार को भेज दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित फर्म को वर्क ऑर्डर जारी कर प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। अधिकारियों की माने तो पहले सैंपल फ्लैट की एक बिल्डिंग तैयार कर जुलाई से इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह फ्लैट ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
पाली प्रथम और द्वितीय के 29.50 बीघा में बनेंगे फ्लैट
स्थापनाके बाद ही यूआईटी ने जमीन अधिग्रहण कर ली थी। इसमें पाली प्रथम की 23.50 बीघा जमीन में से 18.50 बीघा जमीन पर और पाली द्वितीय के 148.50 बीघा जमीन में से 11 बीघा जमीन पर यह स्कीम लांच करेगी। इसके अतिरिक्त पाली द्वितीय में अन्य जमीन पर कॉमर्शियल प्रोजेक्ट भी लांच करने की तैयार की जा रही है।