- Hindi News
- आरबीआई ने जैन समाज को मायनोरिटी में लिया
आरबीआई ने जैन समाज को मायनोरिटी में लिया
आरबीआई ने जैन समाज को मायनोरिटी में लिया
पाली| रिजर्वबैंक ने जैन समाज को अल्पसंख्यक की श्रेणी में शामिल कर लिया है। अब जैन समाज को क्रेडिट फैसेलिटी टू मायनोरिटी के तहत फायदा मिल सकेगा। इसके अलावा बैंक से संबंधित अल्पसंख्यकों से जुड़ी अन्य सब्सिडी के भी वे हकदार होंगे। इस संबंध में आरबीआई की सीजीएम माधवी शर्मा ने सभी बैंकों को निर्देश जारी कर दिया है। आरबीआई ने इस श्रेणी में पांच समाजों को पहले ही नोटिफाई कर रखा है। इसमें मुस्लिम, सिख, बुध्दिस्ट, क्रिश्चियन और जोरोस्ट्रियन (पारसी) समाज शामिल है।