सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
पाली. सफाईकर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर परिषद आयुक्त रामसिंह पालावत को ज्ञापन सौंपकर चयनित सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति देने की मांग की। चयनित सफाई कर्मचारियों ने बताया कि दिसंबर 2013 में नगर परिषद ने 283 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई, लेकिन 130 कर्मचारियों को ही नियुक्ति दी गई। शेष कर्मचारियों को अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई, इस वजह से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कर्मचारियों को हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नगर परिषद नियुक्ति नहीं दे रहा है। कर्मचारियों ने सात दिन में नियुक्ति देने की मांग की। इस मौके पर द्वारकाप्रसाद जावा, बाबूलाल डूलगच, शिवलाल आदि मौजूद थे।
सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।