- Hindi News
- दहेज के लिए ससुर ने की विवाहिता के साथ मारपीट
दहेज के लिए ससुर ने की विवाहिता के साथ मारपीट
पाली. खिंवाड़ापुलिस थाना में विवाहिता ने ससुर के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। गुणवंती पुत्र शांतिलाल जैन निवासी जोजावर ने रिपोर्ट पेश कर बताया की 6 वर्ष पूर्व उसकी शादी रितेश पुत्र माणकचंद जैन निवासी खिंवाड़ा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्र एक पुत्री है। पिछले एक वर्ष से उसके ससुर माणकचंद जैन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं।
गत दिनों उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट भी की।