- Hindi News
- ग्रामीणों ने दी स्कूल पर तालाबंदी की चेतावनी
ग्रामीणों ने दी स्कूल पर तालाबंदी की चेतावनी
पाली. गिरीकस्बे के ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर विद्यालय की तालाबंदी प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के स्थानीय विद्यालय में 550 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि अध्यापकों के अधिकतर पद खाली हैं। इस बारे में कई बार ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।
इसके बावजूद इसको लेकर लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते ग्रामीणों ने अब विद्यालय की तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
पूर्व में इस विद्यालय में 6 विद्यार्थी मित्र कार्यरत थे, जिसके चलते जैसे तैसे शिक्षण कार्य चल रहा था, लेकिन उन्हें हटाने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को 30 सितंबर तक अध्यापकों की नियुक्ति करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई तो स्कूल की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।