पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब सदस्यों ने चमकाया स्टेशन

लायंस क्लब सदस्यों ने चमकाया स्टेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंस क्लब की ओर से स्टेशन पर चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों के साथ फायरब्रिगेड के सदस्यों ने स्टेशन की धुलाई कर समूचे स्टेशन को चमका दिया। क्लब के अध्यक्ष राकेश मेहता ने बताया कि लायंस क्लब पाली मारवाड़ के पदाधिकारियों ने पाली रेलवे प्लेटफार्म पर अंदर बाहर दोनों तरफ नगरपरिषद की फायरब्रिगेड के स्टाफ के साथ श्रमदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे प्लेटफार्म की धुलाई की। मेहता ने बताया कि अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। वहीं प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर सफाई जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा भी यात्रियों को स्टेशन की साफ सफाई रखने के लिए पैम्पलेट बांटे जाएंगे।

लायंसक्लब ने लिया मिशन : क्लबअध्यक्ष मेहता ने बताया कि रविवार से सफाई अभियान कार्यक्रम में तेजी लाई जाएगी। स्टेशन की सफाई को लेकर क्लब ने लक्ष्य रखा है। इसके तहत उत्तर-पश्चिम रेलवे में पाली मारवाड़ प्लेटफार्म स्वच्छता एवं साफ-सफाई में प्रथम स्थान प्राप्त करने के प्रयास किया जाएगा।