- Hindi News
- दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिर में होगा भंडारा
दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिर में होगा भंडारा
पाली. सिंधीकॉलोनी स्थित देवी माता मंदिर में दुर्गाष्टमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता दौलत तनवानी ने बताया कि यह भंडारा सिंधी कॉलोनी बगीची और संत कंवरराम धर्मशाला में आयोजित होगा। भंडारे की तैयारियों के लिए मंदिर के अध्यक्ष नत्थुमल गंगवानी, पूर्व पार्षद हेमू निहालानी, ललित प्रीतमानी रमेश भाई गुरनानी की देखरेख में व्यवस्था कार्य किया जा रहा है।