पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pali (Rajasthan) Become Choice Of Flamingo Bird For This Season

5 घंटे एक टांग पर खड़ा रह सकता है फ्लेमिंगो, सोता भी है इसी मुद्रा में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान के पाली मेंजवाई बांध का तटीय इलाका इन दिनों बड़ी तादाद में पहुंचे ग्रेटर फ्लेमिंगो की कलाबाजियों से आबाद है। राजहंस परिवार की इस प्रजाति का मूल ठिकाना यूं तो यूरोपीय देश के साथ ही दक्षिण एशिया में है, लेकिन सर्दियों में यह भारत में कई स्थानों पर प्रवास करता है।
एक टांग पर करीब 4 से 5 घंटे तक खड़े रह सकता है
इस पक्षी की खासियत यह है कि एक टांग पर करीब 4 से 5 घंटे तक खड़े रह सकता है। इसी मुद्रा में यह नींद भी ले सकता है। इस पक्षी की भव्यता तब दिखती है जब यह उड़ान भरता है। अपने लंबे पंखों को विस्तार देकर यह 2-3 बार पंख फड़फड़ाकर फ्लाइट भरता है। ग्रेटर फ्लेमिंगो आजीवन अपने साथी के साथ ही रहता है। यहां तक कि खाना भी साथ ही खाते हैं।
गर्दन घुमाकर एक दूसरे के साथ फूड शेयरिंग करते हैं
इनकी सबसे खूबसूरत अदा होती है जब यह अपनी लंबी गर्दन घुमाकर एक दूसरे के साथ फूड शेयरिंग करते हैं। तब दोनों की गर्दन मिलकर घुमाव से दिल का आकार ले लेती है। सुमेरपुर में वन्यजीव प्रेमी डॉ.दिलीप अरोड़ा ने शुक्रवार को भास्कर के लिए ऐसी ही मुद्रा में ग्रेटर फ्लेमिंगों के एक जोड़े को अपने कैमरे में कैद किया।

अगली स्लाइड में देखें इन खूबसूरत फ्लेमिंगों की फोटोज...