पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Milk River Flow In Sirohi, Tanker Accident

PICS : भगवान की कृपा नहीं इंसान की गलती से यहां बही दूध की नदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(टैंकर पलटने से बही दूध की नदी।)
सिरोही. राजस्थान के सिरोही जिला के बाहरीघाटा में गुजरात डेयरी का दूध से भरा एक टैंकर सोमवार को बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर के पलटने से बाहरीघाटा में दूध की धारा बह निकली। पहाड़ पर दूध के झरने बहने लगे और जिधर रास्ता मिला दूध नदी की तरह बहता गया। टैंकर में करीब 25 हजार लीटर दूध था।
हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी (सहायक) तो भाग गए, लेकिन आसपास के लोग ड्रम और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। दूध की मात्रा इतनी थी कि ऊंचाई से बहा तो झरने जैसा तथा धरातल पर नदी जैसा नजारा दिखा।
पिछले दो सालों में इस जगह पर टैंकर पलटने की यह तीसरी घटना है। पिछले साल 18 अक्टूबर को इसी स्थान पर दूध का एक टैंकर पलट गया था, जबकि 17 अक्टूबर 2012 को भी दूध का टैंकर पलटा था।
सोमवार को टैंकर पलटने के बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया और बरसात में जैसे खड्डे पानी से भरते हैं दूध से भर गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस जाम खुलवाने में लग गई और लोग दूध भरने में। काफी देर बार बाद क्षतिग्रस्त टैंकर को हाईवे से हटाया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...