पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. धनला. स्थानीय ग्राम में स्थित में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल पर तालाबंदी कर दी। इसके बाद उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र ही शिक्षकों को नहीं लगाया गया तो फिर से रास्ता जाम तालाबंदी होगी। इसके लिए प्रशासन की जिम्मेदारी रहेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी तालाबंदी करने से संस्कृत के अध्यापक को चिरपटिया से स्थानीय स्कूल में लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद अभी भी 5 शिक्षकों की कमी है। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी से मानसिंह कविया पहुंचे छात्रों से समझाइश कर ताला खुलवाया।