(सभापति जीवण खां, कमिश्नर राजेंद्र जोशी ने दिए नौकरी के प्रमाण पत्र)
सीकर। नई शहरी सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को 104 कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई। शेष 57 पदों पर आवेदकों के दस्तावेजों की जांच और नोटिस के जवाब के आधार पर निर्णय किया जाएगा। इससे पहले 1992 में परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। नई भर्ती के बाद शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा 269 कर्मचारी संभालेंगे। परिषद में 165 सफाई कर्मी पहले से नियुक्त थे। 104 नए लोगों को नियुक्ति मिलने के बाद परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की संख्या 269 हो गई है। मंगलवार को सभापति जीवण खां, आयुक्त राजेंद्र जोशी व चयन समिति की मौजूदगी में चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई।
10 साल में तीन बार अटकी भर्ती
10 साल में तीन बार सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन तीनों ही बार अटक गई। 2010 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया अटक गई। फिर इसी साल कोर्ट ने स्टे दे दिया।
'104 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई है। शेष 57 पदों पर अभ्यर्थियों को नोटिस दिया गया है। जांच के बाद इन पदों पर नियुक्ति दे दी जाएगी।' -जीवण खां, सभापति
आगे की स्लाइड में पढ़ें कितने पदों पर नियुक्ति बाकी...