पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना ऑपरेशन के निकाली डेढ़ इंच लंबी लोहे की चेन

बिना ऑपरेशन के निकाली डेढ़ इंच लंबी लोहे की चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. खेल-खेल में लोहे की चेन निगलने वाले बच्चे का बिना ऑपरेशन के उसकी आंत में चिपकी चेन को बाहर निकाल दिया गया। उसे बेहोश भी नहीं किया गया। इससे पहले आंत में चिपकी चेन से परेशान बच्चा चार घंटे तड़पता रहा।
डॉ तनसुख चौधरी ने बताया कि वीडियो एंडोस्कोपी के माध्यम से यह मुमकिन हो सका। सिर्फ दो मिनट में चेन को बाहर निकाल दिया। चार साल के बच्चे ने स्कूल बैग में लगने वाली डेढ़ इंच लंबी आधा इंच मोटी लोहे की चेन निगल ली थी।