- Hindi News
- सर्वे के लिए मेडिकल टीम पहुंची शिवसिंहपुरा
सर्वे के लिए मेडिकल टीम पहुंची शिवसिंहपुरा
शहरके शिवसिंहपुरा में डेंगू रोगी मिलने के बाद स्वास्थ महकमा अलर्ट हो गया है।
शनिवार को मेडिकल टीम ने संबंधित रोगी के क्षेत्र में आने वाले 50 घरों का सर्वे किया गया। बुखार पीड़ित लोगों की जांच की गई। कूलर टायरों में जमा बरसात के पानी को साफ कराया गया। मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए जल भराव पानी की टंकियों में एमएलो टेमोफास दवा डाली गई। इसके अलावा लोगों को डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां भी बताई गईं।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि जयपुर में भर्ती यहां के मरीज से जानकारी ली गई है। संबंधित मरीज के क्षेत्र में सर्वे के लिए तारपुरा पीएचसी के स्टाफ को भिजवाया गया था। उल्लेखनीय है कि शिवसिंहपुरा के गिरधारीलाल सैन निजी लैब अस्पताल की जांच में डेंगू पाॅजीटिव पाए गए हैं। वे जयपुर के सोनी हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं।