सड़क निर्माण पानी निकासी की मांग
सीकर. नगरपरिषद सभापति को ज्ञापन देकर वार्ड संख्या 27 स्थित शांति नगर में सड़क, रोशनी पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शराब गोदाम के पीछे कभी भी सड़क नहीं बनी, ही पानी निकासी के लिए नाली निर्माण हुआ। गंदा पानी एकत्रित होने से कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी परिषद अधिकारियों को इससे अवगत कराया था।