सम्मेलन में नशा मुक्ति की शपथ ली
सीकर| गुरुवारको युवा जाट मंच भारत द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के प्रदेशाध्यक्ष विकास रणवां एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तनसुख ओला थे। सम्मेलन में नशा मुक्ति की शपथ ली गई और जाट धर्मशाला के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान नरेंद्र जाखड़, राजेंद्र कुड़ी, महेश हुड्डा, विकास, तनसुख फगेड़िया, मनोज रूहिल, वेद कालेरा, महेंद्र सामोता, महेश बिजारणिया, मुकेश बलोदा मौजूद थे।