सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर थिरके कदम
एसकेकॉलेज में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम मल्हार का आगाज हुआ। पहले दिन कॉलेज छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, देशभक्ति फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी। रंगीलो म्हारो ढोलणां, बना रे बागां मं झूला...सरीके गीतों पर छात्र-छात्राओं ने एकल सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। ऐसा देश है मेरा...जैसे देश भक्ति गीत की प्रस्तुति ने माहौल में जोश भर दिया।
समारोह में भादर के किसान नेता मलवान पूनिया मुख्य अतिथि रहे तथा प्राचार्य आर एस खोलिया ने अध्यक्षता की। इस दौरान मलवान पूनिया ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए छात्र जीवन में मनोरंजन भी जरूरी है। स्कूल-कॉलेजों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को नई स्फूर्ति मिलती है।
एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत भींचर ने कहा सरकार ने युवाओं के साथ कुठाराघात किया है। सरकार का वादा था 15 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी। मगर एक साल में सरकार ने नौकरी के द्वार बंद कर दिए हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। एसके कॉलेज शेखावाटी विश्वविद्यालय का विकास आगे नहीं बढ़ने की वजह से कॉलेज छात्राओं की समस्या भी बढ़ती जा रही है। अंत में प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आजकल भी होंगे कई कार्यक्रम : छात्रसंघमुख्य परामर्शदाता डाॅ. एके गुप्ता ने बताया कि मल्हार में शुक्रवार को भी कई कार्यक्रम होंगे। शनिवार सुबह 11 बजे अंतर शेखावाटी कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं दोपहर एक बजे वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सुरेश थालोड़, प्राचार्य एचआर इसरान, रोडवेज यूनियन के सांवर मल यादव, छात्रा संघ अध्यक्ष सुरेश ढाका सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
एसके कॉलेज में गुरुवार से शुरू हुए मल्हार कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए युवती तथा मौजूद स्टूडेंट्स।