पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक

राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| राजस्थानदिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में जिले की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। जिलास्तर पर मशाल जुलूस, रन फॉर राजस्थान दौड़, खो-खो, गिली डंडा, रूमाल झपट्टा, कबड्डी के खेलों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 10 हजार रुपए तक की ईनाम राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने समारोह में सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कालबेलिया डांस, म्यूजिक डांस, ढफ, चंग, गिंदड़, लोक कला मंडलों के विभिन्न कार्यक्रम होंगेे। नगर परिषद मुख्य चौराहों पर होर्डिंग्स, रंगोली सजावट करेंगी। बैठक में अति.जिला कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश नारायण मीना, आयुक्त नगर परिषद, उपखंड अधिकारी पुष्करराज शर्मा सहित विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।