- Hindi News
- राशनकार्डों पर लगेगी गैस कनेक्शन होने की मुहर
राशनकार्डों पर लगेगी गैस कनेक्शन होने की मुहर
सीकर | अबनए राशनकार्डों पर गैस कनेक्शन होने की मुहर लगेगी। गैस कनेक्शन होने पर राशनकार्ड से केरोसिन नहीं मिलेगा। विभाग ने सभी गैस एजेंसियों को इसको लेकर निर्देश दिए हैं। ताकि राशन डीलर को केरोसिन वितरण के समय उपभोक्ता के पास गैस कनेक्शन होने की जानकारी मिल सके।
गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर लेते समय मूल राशनकार्ड उसकी फोटो कॉपी देनी होगी। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से कालाबाजारी पर रोक लगेगी। शहर में अधिकांश परिवारों में गैस कनेक्शन हैं। इसके बावजूद राशन की दुकानों पर लोग अपना राशनकार्ड लेकर केरोसीन लेने पहुंच जाते हैं। एक राशनकार्ड पर हर महीने 4 लीटर केरोसीन मिलता है। लेकिन गैस कनेक्शन होने के बावजूद राशन की दुकानों से केरोसीन लेने के कारण कालाबाजारी होने की आशंका रहती है। इसलिए यह व्यवस्था लागू की है।