पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूंडवाड़ा साईं मेला महोत्सव शुरू, निकली कलश यात्रा

मूंडवाड़ा साईं मेला महोत्सव शुरू, निकली कलश यात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| मूंडवाड़ामें गुरुवार को कलश यात्रा के साथ श्री साईं मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा ठाकुरजी के मंदिर से प्रारंभ होकर साईं धाम तक पहुंची। दस दिवसीय आयोजन में कन्या भ्रूण संरक्षण का संदेश देने के उद्‌देश्य से 108 कन्याओं का साईं बाबा मंदिर विकास समिति द्वारा पूजन किया जाएगा। पं. दीनदयाल शास्त्री ने श्रीमद्‌भागवत कथा तथा साईं कथा सुनाई गई। जसनाथ महाराज भी कलश यात्रा में शामिल हुए। 15 फरवरी को निशान यात्रा सीकर से साईं धाम पहुंचेगी।