सीकर. पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव की तैयारी हो रही है। यह सब कुछ महाराष्ट्र पुलिस की तर्ज पर होगा। आरएसी तथा सिविल पुलिस के कांस्टेबलों की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के साथ ही उनके लिए कम्प्यूटर नॉलेज अनिवार्य किया जाएगा।
अब तक कांस्टेबल भर्ती के लिए आठवीं दसवीं पास होना जरूरी था। अब न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं 12वीं की जाएगी। इसके अलावा कम्प्यूटर में आरएस-सीआईटी का डिप्लोमा भी अनिवार्य किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय का प्रस्ताव गृह विभाग में लंबित है। उम्मीद की जा रही है कि नई भर्ती नए नियमों के तहत होगी।
इसलिए किया जा रहा है बदलाव:
साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस के हर जवान को हाईटेक करने की जरूरत है। आने वाले दिनों में सभी कार्य कम्प्यूटर पर दर्ज किए जाएंगे। ऐसे में कम्प्यूटर नॉलेज अनिवार्य है। कम्प्यूटर में आरएस-सीआईटी का सेंटर चलाने वाले रणजीत ने बताया कि पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए कम्प्यूटर डिप्लोमा जरूरी होगा।