छात्रा का किया सम्मान
सीकर. केशवानंदशिक्षण संस्थान की ओर से संचालित सीनियर सैकंडरी स्कूल भढाढ़र में शनिवार को कक्षा 12 वीं आर्ट्स बोर्ड परीक्षा की राज्य मेरिट सूची में 11 वां जिला मेरिट में दूसरी रंैक आने पर छात्रा सुनीता महरिया का सम्मान किया गया। निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि कॉपी जांच के समय अंकों का योग सही नहीं होने की वजह से छात्रा मेरिट सूची से वंचित हो गई थी। पुनर्मूल्यांकन के बाद मार्कशीट में गणित विषय में 62 अंक के स्थान पर 98 अंक हो गए है। जिससे छात्रा के 91.20 फीसदी अंक हो गए हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर कौशिक सहित अनेक स्टाफ सदस्य शामिल हुए।
मैजिकशो का आयोजन
सीकर.जयपुरपब्लिक स्कूल में शनिवार को निदेशक शशि सिद्धा की मौजूदगी में मैजिक शो हुआ। इस मौके पर जादूगर संदीप ने बच्चों को जादू के करतब दिखाए। उन्होंने मोमबत्ती का गुलदस्ता बनाने के अलावा कार्ड मैजिक, फ्लावर मैजिक आदि सिखाया।