सीकर. रामलीला मैदान ऑटो रिक्शा यूनियन के मुताबिक शहर से लगातार ऑटो चोरी हो रहे हैं। शुक्रवार को भी एक ऑटो चोरी हो गया था। पिछले साल भी शहर से 20 ऑटो चोरी हुए थे। अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सरकार इन ऑटो चालकों को मुआवजा दे। अन्यथा धरना दिया जाएगा।