राजपूत समाज की पैदल यात्रा होगी रवाना
सीकर. श्रीराजपूत युवा परिषद की ओर से रविवार को रामलीला मैदान से ओम बन्नासा भोमियाजी महाराज पाली के चोटिला गांव तक 385 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी। रविवार को शाम 4.15 बजे हरी झंडी दिखाकर प्रदेशाध्यक्ष उम्मेदसिंह यात्रा को रवाना करेंगे। जिलाध्यक्ष लोकेशसिंह राठौड़ ने बताया कि यात्रा 27 28 सितंबर को चोटिला धाम तक पहुंचेगी।