नवरात्र : होगा 80 करोड़ का कारोबार
चारदिन बाद बाजार में खुशियों की चमक होगी। 25 सितंबर से नवरात्र महोत्सव की धूम शुरू होगी। अच्छे मानसून के कारण इस बार पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दैनिक भास्कर ने एक्सपर्ट्स से बाजार के रुख को समझने की कोशिश की। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नवरात्र सीजन में ही ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा और कपड़ा बाजार में 80 करोड़ रुपए की खरीदारी का अनुमान है। इस बार मार्केट में कई नए उत्पाद और बंपर ऑफर की वजह से उछाल देखने को मिल सकता है। कई कंपनियों ने अभी से ऑफर देने शुरू कर दिए हैं।
चौपहिया : 500 वाहन बिकेंगे
>नवरात्रमें एक हजार वाहन बिकने की उम्मीद हैं। जामू मोटर के प्रदीप अग्रवाल हुंडई के सुरेश सामोता के अनुसार, बुकिंग अभी से होने लगी है। 500 वाहनों की बिक्री की उम्मीद है। अब तक 300 से ज्यादा कार बुक हो चुकी हैं। विक्रेताओं के पास करीब 2500 से 3000 चौपहिया वाहनों का एडवांस स्टॉक है।
>रुझान: लोगोंका इस बार रुझान छोटी और फैमिली कारों की तरफ है। कारोबारियों ने पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी स्टॉक बढ़ाया है।
>ऑफर: चौपहियावाहनों की खरीद पर पांच से तीस हजार रुपए तक की छूट के ऑफर हैं।
दुपहिया: 4000 से ज्यादा वाहनों की बिक्री की उम्मीद
>जिलेमें चार हजार टू-व्हीलर बिकने की उम्मीद है। टीवीएस के संजय महेंद्रा के ताराचंद कुमावत कहते हैं, हर दिन 100 से 125 वाहनों की बुकिंग की जा रही है। एक हजार वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में 15 से 18 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
>रुझान: महिलाओंके कारण स्कूटी की बिक्री भी बढ़ने लगी हैं। सेल्फ स्टार्ट बाइक की तरफ भी युवाओं में क्रेज है।
>ऑफर: उम्मीदहै कि नवरात्र में अच्छे ऑफर आएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स/मोबाइल: पिछले साल से ज्यादा 30 फीसदी ज्यादा बिक्री
>इलेक्ट्रॉनिक्समोबाइल की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। एलईडी, रेफ्रीजरेटर माइक्रोवेव तथा मोबाइल में टच स्क्रीन सेट की बुकिंग कराई जा रही है। इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी योगेश गुप्ता अंकित खेतान के अनुसार जिलेभर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम में पांच करोड़ मोबाइल में चार करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है।
>रुझान: एलईडी,रेफ्रिजरेटर, टच स्क्रीन मोबाइल माइक्रोवेव की ओर ज्यादा रूझान है।
>ऑफर: मोबाइलपर कम