सीकर। रोडवेज बस से सीकर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को 253 की जगह 256 रुपए देने होंगे। चला में नया टोल लागू होने के बाद सीकर रोडवेज आगार प्रबंधन ने किराया बढ़ा दिया है। यातायात प्रबंधक छगन बेनीवाल के अनुसार बढ़ी हुई दरें चला टोलबूथ से आगे का सफर करने वाले रोडवेज यात्रियों पर ही लागू होगी। अगर यात्री चला टोलबूथ तक ही यात्रा कर रहे हैं तो उनपर बढ़ा हुआ किराया नहीं लागू होगा।
चला से आगे 20 रुपए तक के टिकट पर यात्री को एक रुपया बढ़ा हुआ किराया देना होगा। वहीं 20 से 40 रुपए रुपए तक दो रुपए व 40 रुपए से अधिक किराया होने पर तीन रुपए किराया ज्यादा लगेगा।