पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवा का नशे में उपयोग रोकने के लिए ड्रग विभाग ने मारे छापे

दवा का नशे में उपयोग रोकने के लिए ड्रग विभाग ने मारे छापे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| दवाका उपयोग नशे के लिए किए जाने के मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग की ओर से गुरुवार को शहर के कई मेडिकल स्टोर पर छापे मारे गए। निरीक्षण के दौरान नशे में उपयोग होने वाली दवा की बिक्री के रिकॉर्ड जुटाए गए।

ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर मनोज गढ़वाल ने बताया कि मेडिकल स्टोर सहित होलसेल भंडारों की जांच की गई है। संचालकों से दवा वितरण की जानकारी मांगी है। यदि रिकाॅर्ड में गड़बड़ी मिलती है तो दोषी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे भी दवाइयों का व्यवसाय करने वाले डिपो, वितरक, स्टॉकिस्ट खुदरा व्यापारियों का निरीक्षण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि खांसी की कोडीन सिरप नींद की एप्राजॉलम दवा का दुरुपयोग नशे के रूप में ज्यादा हो रहा है।

डॉक्टरभी होंगे चिह्नित : औषधियोंके दुरुपयोग में शामिल होने वाले डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे डॉक्टरों को भी चिह्नित किया जाएगा जो इस प्रकार की दवा अनावश्यक रूप से मरीजों को लिख रहे हैं।