- Hindi News
- सीकर| पुलिसके दूरसंचार विभाग में नियुक्त नागौर के जेसलान गांव
सीकर| पुलिसके दूरसंचार विभाग में नियुक्त नागौर के जेसलान गांव
सीकर| पुलिसके दूरसंचार विभाग में नियुक्त नागौर के जेसलान गांव के निवासी एक जवान की बुधवार रात मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जेसलान गांव के 36 वर्षीय देवीलाल मेघवाल के बुधवार रात अचानक सीने में दर्द हुआ। इसके बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। लाइन के जवानों ने उसे एसके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवीलाल ड्राइवर पद पर नियुक्त था।
हार्ट अटैक से पुलिस के ड्राइवर की मौत