पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िजलास्तरीय एथलेटिक्स में फ्रेंड्स सांवलपुरा का चैम्पियनशिप पर कब्जा बरकरार

िजलास्तरीय एथलेटिक्स में फ्रेंड्स सांवलपुरा का चैम्पियनशिप पर कब्जा बरकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाटूश्यामजी. सालमसिंहकी ढाणी द्वारा जिला स्टेडियम सीकर में आयोजित जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे फ्रेंड्स सांवलपुरा की टीम ने छात्र वर्ग में चैंपियनशिप पर अपना कब्जा बरकरार रखा। विद्यालय के निदेशक हरलाल सिंह मावलिया ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग मुकाबलों में शेरसिंह शेखावत ने 600 मीटर में प्रथम, मुकेश सैनी ने 100 मीटर रिले में प्रथम, ज्योति कंवर ने 600 मीटर में प्रथम 400 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही रौनक बिजारणियां ने 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इसी विद्यालय के हरलाल सामोता ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान, चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में मुकेश सैनी, ओमप्रकाश मावलिया, सुरेश सामोता शेरसिंह शेखावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये खिलाड़ी सिरोही में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।