- Hindi News
- घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला कोे ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला कोे ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
सीकर| अंबेडकरनगर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला रहमत (70) प|ी सुलेमान को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लोगों के अनुसार ट्रैक्टर नगर परिषद में कचरा उठाने के लिए ठेके पर लगा हुआ है। नॉर्थ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रेम ने बताया कि रहमत घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान आनंद नगर रेलवे फाटक के पास मोड़ पर ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
दूसराचला रहा था ट्रैक्टर : लोगोंके अनुसार हादसे के दौरान ड्राइवर साइड में बैठा था और अन्य युवक ट्रैक्टर चला रहा था। मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर महिला पर चढ़ गया। ट्रैक्टर पर तीन-चार लोग सवार थे। लोगों के अनुसार सभी शराब पीए हुए थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर केबल में फंसकर रुक गया।