- Hindi News
- स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों ने की सफाई
स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों ने की सफाई
सीकर | ग्रामपंचायत दौलतपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच कुमार नारायण भास्कर के नेतृत्व में रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों ने मुख्य मार्गों एवं नालियों की सफाई की।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में सरपंच ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी काे भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान सहायक अभियंता वैद प्रकाश भास्कर उपसरपंच वारसा बैग मिर्जा तथा हरलाल सिंह भामू ने भी संबोधित किया।
दौलतपुरा गांव में रविवार को सफाई करते ग्रामीण।