- Hindi News
- जैसलमेर की तरह ट्यूरिस्ट पाॅइंट बनेगा शाकंभरी अभयारण्य
जैसलमेर की तरह ट्यूरिस्ट पाॅइंट बनेगा शाकंभरी अभयारण्य
सीकर. पर्यटनके लिहाज से सीकर झुंझुनूं क्षेत्र में महत्वपूर्ण माने जाने वाले शाकंभरी अभयारण्य को वन विभाग ने टूरिज्म पाॅइंट के रूप में विकसित करने की कवायद तेज कर दी है। विभाग के अनुसार अभयारण्य तीन साल में पर्यटकों के लिए बड़ा पाॅइंट बनकर उभरेगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभाग ने पहले फेज में अभयारण्य में जैसलमेर की तर्ज पर वॉच टावर बनाने की तैयारी शुरू की है। टावर का निर्माण इसी साल किया जाएगा। डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्डा के अनुसार फिलहाल अभयारण्य में वन विकास से जुड़े इंजीनियर वॉच टावर की जगह तलाश कर रहे हैं। इसके लिए चार लाख बजट की मंजूरी दी गई है। टावर का निर्माण किए जाने के बाद अभ्यारण में वन्यजीवों की नई प्रजाति छोड़ने पर भी विचार किया जाएगा। फिलहाल 1300 हैक्टेयर में शाकंभरी अभयारण्य में वन विभाग की ओर से बाउंड्री वाल का काम किया जा रहा है। वहीं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए पानी की तलाई, एनीकट निर्माण एवं पौधरोपण की प्रकिया चल रही है।
यहहोगा फायदा: ट्यूरिस्टपाॅइंट बनाने से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इससे मार्केट से लेकर परिवहन सेवाओं में बढ़ोतरी होगी।