पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रीन बेल्ट की तरह डवलप करें स्मृति वन : चौधरी

ग्रीन बेल्ट की तरह डवलप करें स्मृति वन : चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. प्रधानमुख्य वन संरक्षक-ट्री सुरेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को शहर के स्मृति पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर वन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चौधरी ने कहा स्मृति वन को ग्रीन बेल्ट के रूप में डवलप किया जाना चाहिए। उन्होंने डीएफओ को इसके लिए पौधरोपण का प्लान भी इसी तकनीक से तैयार करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्‌डा के साथ पार्क में निर्माणाधीन पौंड, बाउंड्री वाल पौधरोपण संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। वे तालछापर अभयारण्य का अवलोकन करने के बाद जयपुर जाते हुए सीकर रुके थे।