- Hindi News
- मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर ऑनलाइन नजर रहेगी
मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर ऑनलाइन नजर रहेगी
मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर ऑनलाइन नजर रहेगी
सीकर.मेडिकलकॉलेजों में पारदर्शिता के लिए अब पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। हर छात्र के प्रवेश पर सीधे निगरानी रहेगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी कॉलेजों को एक प्रपत्र जारी कर हर स्टूडेंट्स, कॉलेज और सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी है। यह जानकारी सात अक्टूबर तक देनी होगी। सूचना भेजने के बाद एमसीआई कॉलेज को आईडी नंबर और पासवर्ड उपलब्ध कराएगी। इससे कॉलेजों का डाटाबेस तैयार होगा और एमबीबीएस पीजी करने वाले छात्रों की ऑनलाइन जानकारी भी रहेगी। कॉलेजों को कॉलेज की श्रेणी (सरकारी/निजी), राज्य सरकार की ओर से निर्धारित अनुपात (सरकारी/ माइग्रेटेड/एनआरआई), सीटों आिद की जानकारी देनी होगी।