ओबीसी छात्रवृत्ति समाप्त करने का विरोध
सीकर. भारतीयक्रांतिकारी युवा मोर्चा मुख्यालय सीकर ने सरकार द्वारा ओबीसी छात्रवृत्ति समाप्त करने का विरोध जताया है। रघुवंश छात्रावास में रविवार को मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें चौधरी ने कहा राज्य सरकार ने बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। चुनाव के समय 15 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। अब नई भर्तियों पर रोक लगा कर छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं भी बंद कर रही है। बैठक में वार्डन रामसिंह, सुरेश कुमावत, चंद्रप्रकाश, रणवीर, सुभाष आदि ने संबोधित किया।