छह दिवसीय योग प्रशिक्षण कल से
सीकर. आर्टऑफ लिविंग की ओर से मंगलवार सुबह छह से नौ बजे तक रामलीला मैदान के पास शुभम अपार्टमेंट में छह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगेगा। रामवतार घोड़ीवाल ने बताया कि शिविर में जयपुर के प्रशिक्षकों के साथ आर्ट ऑफ लिविंग के महेंद्र जाखड़ की ओर से सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।
ढीकियाजिलाध्यक्ष
सीकर.अखिलभारतीय वाल्मीकि महासभा ओर से तरुण कुमार ढीकिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ढीकिया के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर कालूराम अठवाल सहित अनेक पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने प्रसन्नता जताई है।