- Hindi News
- चिकित्सा शिविर में 18 मरीजों के हुए ऑपरेशन
चिकित्सा शिविर में 18 मरीजों के हुए ऑपरेशन
सीकर. रोटरीक्लब सीकर एवं कल्याण आरोग्य सदन सांवली के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शल्य चिकित्सा शिविर सांवली स्थित कल्याण आरोग्य सदन परिसर में हुआ। शिविर में हर्निया, बच्चेदानी के ऑपरेशन, अपेंडिक्स, पाइल्स, फिशर विभिन्न प्रकार के जटिल ऑपरेशन हुए। इस दौरान 18 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष हुकम चंद तोदी ने बताया कि शिविर में डॉ. जीएल राठी, डॉ. एसएल सोनी, डॉ. जितेन्द्र कचौलिया, डॉ. आई आर दाना, डॉ. अंकुश राठी, डॉ. अनीता राठी, डॉ. जेपी गोयनका डॉ. राजेश शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। आरोग्य सदन के मंत्री सांवर मल मोर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जांचशिविर में कई रोगी लाभान्वित
सीकर.कोछोरस्थित खंडेलवाल धर्मशाला में रविवार को भारत विकास परिषद द्वारा निशुल्क जांच लैंस शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ सोना राम कुमावत ने 275 रोगियों कि आंखों की जांच कर इन्हें परामर्श दिया। ऑपरेशन के लिए चयनित 20 रोगियों का मंगलवार को तापडिय़ां बगीची स्थित क्लीनिक पर ऑपरेशन होगा। इस दौरान राजेन्द्र पारीक, राजेश सैनी, बनवारी लाल ढाका, कमल अग्रवाल आदि मौजूद थे।